वीरता दिखाओ वीरप्पा |
January 26 2011 |
देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में एक अघोषित जंग छिड़ी हुई है, सॉलिसिटर जनरल और देश के कानून मंत्री में। हैरान परेशान मोइली बार-बार सॉलिसिटर जनरल गोपालास्वामी से पूछ रहे हैं कि 2जी के मामले में प्रधानमंत्री के शपथ पत्र की बात कर आपने सरकार को क्यों लाित किया? पर गोपालास्वामी ने एक लंबी चुप्पी का आवरण ओढ़ रखा है, वह कोई जवाब नहीं दे रहे है, पर कांग्रेसी राजमाता सोनिया गांधी से उनके रिश्ते अब भी उतने ही मधुर हैं और उनकी नियमित तौर पर मैडम गांधी से मुलाकातें-बातें भी होती है। गोपालास्वामी अटार्नी जनरल या जज बनना चाहते हैं, पर उनके खिलाफ मोइली और देश के अटार्नी जनरल वाहनवती ने मोर्चा खोल रखा है। |
Feedback |