वित्त मंत्रालय किसको? |
July 09 2012 |
सवाल अहम है कि किसे क्या मिलेगा? सबसे ज्यादा खींचातानी वित्त मंत्रालय को लेकर है। प्रणब दा ने इसे रीता छोड़ रायसीना हिल्स की ठौर पकड़ ली है। चुनांचे कई बडे-बड़ों की नजरें मंत्रालय पर अटकी हैं। पर अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री इस दफे वित्त मंत्रालय किसी और को देने के मूड में नहीं दिखते। डा. सिंह अपने जिन खास चंपुओं को इस मंत्रालय से उपकृत करना चाहते हैं, उन नामों पर दस जनपथ तैयार नहीं है। मसलन, मंटोक सिंह आहलूवालिया। सो, बहुत मुमकिन है वित्त मंत्रालय प्रधानमंत्री के ही पास रहेगा। वे बड़े आर्थिक सुधारों की वकालत करेंगे और अगला आम बजट स्वयं पेश करने की चेष्टा भी करेंगे। |
Feedback |