रेडी नहीं हो रहे रेड्डी |
June 22 2010 |
पिछले दिनों कांग्रेस के एक सीनियर कैबिनेट मंत्री ने कर्नाटक में डेरा-डंडा जमाया, मंत्री महोदय 10 जनपथ के करीबी माने जाते हैं। एक उत्तर भारतीय शर्मा जी के घर इस मंत्री महोदय ने चर्चित रेड्डी बंधुओं को तलब किया और उनके समक्ष प्रस्ताव रखा कि अगर वे कांग्रेस में आ जाएं, जगन का साथ छोड़ दें और कर्नाटक की भाजपा सरकार गिराने में सहयोग करें तो मंत्री महोदय स्वयं उन्हें कांग्रेस अध्यक्षा से ले जाकर मिलवाएंगे, और बेल्लारी के जिस पूर्व सांसद ने श्रीरामलू और रेड्डी बंधु को डिसक्वालीफाई करने के लिए याचिका दायर कर रखी है उसकी वापसी पर भी सोचा जा सकता है, सेवा यानी फीस अलग से देय होगी, चूंकि गेंद अभी रेड्डी बंधुओं के पाले में है और मौसम भी फीका का है सो गेम में उतरने से पहले वे भी सौ बार सोच रहे हैं। |
Feedback |