राहुल से हो रही भूल

September 10 2012


राहुल गांधी की कार्यशैली को लेकर यूपी कांग्रेस में किंचित असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनके बारे में कांग्रेस में यह आम राय बनने लगी है कि राहुल राजनीति में निहायत भोले हैं। वे यूपी, बिहार की स्थानीय राजनीति और जातीय समीकरणों को अबतलक समझ नहीं पाए हैं, नहीं तो वे निर्मल खत्री जैसे व्यक्ति को प्रदेश कांग्रेस का मुखिया कदापि ना बनाते। और माथुर को भी कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने का खास औचित्य नहीं है। वैसे भी खत्री अकेले बिचारे क्या करें, राहुल ने 8 जोनल प्रसीडेंट बना दिए हैं। वे हैं रशीद मसूद, पी.एल.पूनिया, विजेंद्र सिंह, आर.पी.एन.सिंह, जितिन प्रसाद, विवेक सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह और राजा रामपाल। इन आठ जोनल प्रोीडेंट में से 5 तो बाहरी हैं, मसलन रशीद मसूद, पूनिया, विवेक सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह और राजा रामपाल। इस बात को लेकर भी कांग्रेसी कैडर में खासा असंतोष है कि राहुल दरबार में बाहर से कांग्रेस में आए नेताओं की ज्यादा पूछ है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!