राहुल की मंशा

November 05 2013


कांग्रेस के नंबर दो राहुल गांधी भले ही सियासी ककहरा उस तरह कंठस्थ नहीं कर पाए हों पर कांग्रेस के चाल-चरित्र को बदलने की उनकी आतुर मंशाओं पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती, दिल्ली से कांग्रेसी प्रत्याशियों की पहली सूची में शामिल अपने ही पार्टी के कोई 11 विधायकों को लेकर राहुल के मन में संशय था। राहुल के पास जो इन विधायकों की रिपोर्ट कार्ड आई थी उसमें इन्हें भ्रष्टïाचार में लिप्त पाया गया था, सो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इन 11 के टिकट काट दिए, इनमें से ज्यादातर विधायकों को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का वरदहस्त प्राप्त बताया जाता है। सो अपने प्यारों के टिकट कटने की खबर मिलते ही शीला भागी-भागी सोनिया के दरबार में पहुंची और फरियाद लगाई, सोनिया एक व्यवहार कुशल राजनेत्री हैं, चुनांचे उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि इन 11 में से कुछ के नाम अगली सूची में शामिल कर लिए जाएंगे, यानी फिर भी शीला के कई चहेते विधायकों का टिकट कट ही जाएगा।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!