राजनाथ के साढ़ू मथुरा से |
August 31 2013 |
राजनाथ सिंह के साढ़ू अरूण सिंह लोकसभा का अगला चुनाव मथुरा से लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उनका इन दिनों मथुरा आना-जाना खूब बढ़ गया है। वहीं नरेंद्र मोदी मथुरा से हेमा मालिनी को मैदान में उतारना चाहते हैं। पर अरूण सिंह की उम्मीदवारी को भाजपा के एक और हैवीवेट नेता अरूण जेटली का पूरा साथ हासिल है। समझा जाता है कि ये दोनों नेता सप्ताह में एक बार लंच या डिनर पर जरूर मिलते हैं। अरूण जेटली और राजनाथ सिंह के दरम्यान उनके संबंधों को बेहतर बनाने में अरूण सिंह की एक महती भूमिका मानी जाती है। |
Feedback |