रंग में है संघ

December 01 2013


संघ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को अपनी नाक का सवाल बना लिया है, वैसे भी संघ के नुमांइदे नितिन गडकरी दिल्ली चुनावों के भगवा प्रमुख है, इस नाते भी संघ के लिए दिल्ली में हस्तक्षेप कर पाना कहीं ज्यादा आसान है। संघ ने बूथ स्तर तक के मैनेजमेंट में अपनी दखल बना रखी है, हर बूथ से संघ का दो समर्पित कार्यकत्र्ता जुड़ा है, जिसका सर्वप्रमुख कार्य भाजपा से सहानुभूति रखने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना है। पर भाजपा उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से कोई खास आर्थिक मदद नहीं मिल रही है, इस बात की शिकायत कई भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी से कर चुके हैं, अपने उम्मीदवारों के लिए भाजपा का बजट ही प्रति विधानसभा कोई 10 से 25 लाख के बीच है। अब जबकि चुनाव में महज चंद रोज बाकी रह गए हैं, तो उन्हें पार्टी की ओर से पैसा मिलना शुरू हुआ है क्योंकि भाजपा नेतृत्व की राय में उनके ज्यादातर प्रत्याशी आर्थिक तौर पर इतने सबल हैं कि वे अपने खर्चे पर अपना चुनाव लड़ सकते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!