येदुरप्पा की पाठशाला |
October 20 2009 |
कर्नाटक के भगवा मुख्यमंत्री बी.एस.येदुरप्पा 66 वर्ष की उम्र में भी गजब का उत्साह दिखा रहे हैं वे नियमित रूप से जिम जा रहे हैं, योगा कर रहे हैं, मॉर्निंग वाक के लिए भी जा रहे हैं। वे अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को सुशासन के लिए प्रशिक्षित करने पर अपना सारा जोर लगा रहे हैं। उन्हें बेहतर प्रशासनिक अनुभवों की बारीकियां सीखने न सिर्फ विदेश भेज रहे हैं, अपितु उन्हें भाजपा शासित गुजरात में भी भेज रहे हैं। जहां खास तौर पर नरेंद्र मोदी उनकी क्लास लेते हैं। और उन्हें प्रशासन व सुशासन की बारीकियां समझाते हैं। समय-समय पर दिल्ली से भी सीनियर राजनेताओं को बंगलुरू आमंत्रित किया जाता है जहां पर खास तौर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाती है जिसमें येदुरप्पा के विधायक व मंत्रीगण विशेष तौर पर हिस्सा लेते हैं। यहां तक कि वे अपने राज्य से किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी चीन भेज रहे हैं ताकि वे चीन से आधुनिक खेती के गुर सीख कर आएं। यह और बात है कि येदुरप्पा को अब इस बात की कोई खास फ्रिक नहीं की उनकी पाठशाला का रंग निरा भगवा क्यों नहीं है। |
Feedback |