यूपी में युवराज की तूती |
September 19 2009 |
ताजा उपचुनावों में भले ही कांग्रेस का सिक्का नहीं चला हो, खास कर इन उपचुनावों में तो बिहार में कांग्रेस कुछ भी चमत्कार नहीं दिखा पाई, लालू-रामविलास भले ही अपने खोए हौंसले पाने में कामयाब रहे हों पर भला हो राहुल गांधी का जिनके पुण्य प्रताप से यूपी में कांग्रेस का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में भाजपा और समाजवादी पार्टी के विधायक निरंतर कांग्रेस के संपर्क में हैं, पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के तकरीबन 11 और भाजपा के 6 विधायक कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई है। क्या अमर भैय्या सुन रहे हैं। |
Feedback |