यूपी भाजपा में बवाल |
March 05 2013 |
उत्तर प्रदेश में जब से वहां के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है प्रदेश पार्टी में घमासान मचा हुआ है। वाजपेयी पर उनके पार्टी जन ही यह आरोप लगा रहे हैं कि उनकी नई टीम फाइनल करने में वाजपेयी के निजी सचिव अनूप गुप्ता की सबसे महती भूमिका रही है। अनूप गुप्ता पर तो पार्टी जन यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने वाजपेयी की नई टीम में अपनी तीन पुरानी महिला मित्रों को भी एडजस्ट करा दिया है। इस टीम में 14 वैसे लोगों को जगह दी गई है जो बुरी तरह से पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। वंशवाद की बेल को पल्लवित-पुष्पित करने के इरादे से राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, लालजी टंडन के बेटों और प्रेमलता कटियार की बेटी को वाजपेयी की नई टीम में जगह मिल गई। ओमप्रकाश सिंह और रमापति राम त्रिपाठी के बेटों से अगले चुनाव में टिकट का वादा हुआ है। मुरली मनोहर जोशी के तीन लोगों को भी नई टीम में जगह दे दी गई है। पर वाजपेयी ने अपनी नई टीम के गठन में वरूण गांधी, योगी आदित्यनाथ जैसे लोगों की एक न सुनी। चुनांचे आने वाले दिनों में यह बावेला और बढ़ सकता है। |
Feedback |