युवराज बनाम यमराज |
April 25 2013 |
मीडिया में ‘फेंकू’ बनाम ‘पप्पू’ और ‘युवराज’ बनाम ‘यमराज’ की जुबानी जंग जारी है। सनद रहे कि कांग्रेसियों को यह कतई पसंद नहीं कि उनके उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘युवराज’ कह संबोधित किया जाए। और नरेंद्र मोदी ने गाहे-बगाहे कई मौकों पर राहुल गांधी को ‘युवराज’ का संबोधन दे उन पर व्यंग्य बाण छोड़े हैं। सो, कांग्रेसी मोदी को इस हिमाकत का सबक सिखाने का शब्द भी ढूंढ रही थी और मौका भी। वैसे भी यमराज शब्द भी युवराज के तर्जुमे पर जनार्दन द्विवेदी ने इजाद किया और उन्होंने इस शब्द की पोटली बांध राशिद अल्वी को पकड़ा दिया और अल्वी साहब ने मीडिया में कांग्रेस की भावनाओं को मुखर कर दिया। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||