मोदी का सक्सेस मंत्र

April 25 2013


पिदले दिनों संसदीय सौध यानी पार्लियामेंट एनेक्सी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी, इस बैठक में मोदी करीबी और गुजरात भाजपा के महासचिव भीखूभाई दलसानिया भी मौजूद थे। टी-ब्रेक के समय दलसानिया कुछ ऊंचे शब्दों में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह को कुछ समझा रहे थे। बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा कुछ पल के लिए वहां रूके और उन्होंने दलसानिया की इस बात के लिए तारीफ की कि आज मीडिया में हर तरफ नरेंद्र भाई ही छाए हुए हैं। दलसानिया ने इस बाबत राहुल सिन्हा को गुरू मंत्र दिया, ‘आप भी मीडिया में चमक सकते हो बशर्ते कोलकाता के उद्योगपतियों से अपने तार जोड़ो और उनका पैसा मीडिया में पंप करवाओ।’ भौचक सिन्हा पलभर में बगले झांकते दिखे।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!