मोदी करीबियों पर कसेगा शिकंजा |
August 07 2012 |
गुजरात के तमाम जनमत सर्वेक्षणों में भले ही मोदी आगे ही आगे दिख रहे हों और कांग्रेस को बमुश्किल 50 सीटें मिलती दिख रही हों, पर इससे कांग्रेस नेतृत्व निराश नहीं है। वह मोदी पर और भी आक्रामक और हमलावर होने के पक्ष में है। अभी कांग्रेस ने वैसे पांच बड़े औद्योगिक समूहों को शॉर्ट लिस्ट किया है जो मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को सबसे ज्यादा आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर गुजरात के उद्योगपति हैं, एक का शिपिंग व पोर्ट का बड़ा कारोबार है, एक की रिफाइनरी है तो एक बड़ी दवा कंपनी के मालिक। सूत्र बताते हैं कि डीआरआई इनके खिलाफ तमाम मामलों और सबूतों को खंगाल रही है। सीबीआई भी वफादारी निभाने को हमलावर मुद्रा में है। |
Feedback |