मैडम का ‘फील गुड फैक्टर’ |
September 18 2011 |
सोनिया गांधी जब से न्यूयॉर्क से अपना इलाज करवा कर दिल्ली लौटी हैं, वरिष्ठ कांग्रेसी गण उन्हें हर मुमकिन ‘फील गुड फैक्टर’ का अहसास कराने में जुटे हैं। सबसे पहले तो गुलाम नबी आजाद ने उन्हें यह ब्रीफ किया कि उनकी अनुपस्थिति में भारत में क्या-क्या महत्त्वपूर्ण घटा। अन्ना से लेकर अफजल गुरु तक, संसद में राहुल के भाषण से लेकर वरुण तक, मैडम को हर मसले की जानकारी दी गई, पर सतर्क रहते। कांग्रेसी मंत्रियों, सोनिया करीबियों व आईसीसी के पदाधिकारियों ने हर मुमकिन यह कोशिश की मैडम को जो खबर दी जाए उसमें ‘फील गुड फैक्टर’ का छौंक अवश्य हो। |
Feedback |