मुलायम की आहट |
December 27 2011 |
5 राज्यों के इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हौंसले बुलंद हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह उत्तराखंड व पंजाब में पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी। यूपी में अजित सिंह से गठबंधन और मुस्लिम आरक्षण के शिगूफे की वजह से वहां कांग्रेस की हवा बनी है। अब कांग्रेस को लगता है कि वह अपने दमखम पर यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। अजित भी 20 के करीब पहुंच सकते हैं और मुलायम सिंह 130 के आसपास। यानी मुलायम, अजित व कांग्रेस मिलकर यूपी में जरूरी बहुमत का जुगाड़ कर सकते हैं इस बार। |
Feedback |