माल्या क्यों हैं किंग |
November 19 2011 |
किंगफिशर के विजय माल्या पर केंद्रनीत यूपीए सरकार की मेहरबानियों की कई खास वजहें हैं। नहीं तो व्यालार रवि से लेकर स्वयं प्रधानमंत्री तक डूबते किंगफिशर को बचाने के लिए बेलआऊट पैकेज की वकालत करते दिखे। समझा जाता है कि कर्नाटक की राजनीति में अब भी माल्या का सिक्का चलता है और कहा जाता है कि राज्य के कम से कम 13 विधायकों पर माल्या का इतना प्रभाव है कि माल्या जिधर चाहें वे उधर जा सकते हैं। माल्या की शरद पवार से भी गहरी छनती है यह बात कांग्रेस बखूबी जानती है। |
Feedback |