माल्या के घर की नीलामी

May 26 2013


उद्योगपति विजय माल्या अपनी मुसीबतों से उबरते नहीं दिखते। सनद रहे कि माल्या पर देश के कोई 18 बैंको के 7 हजार करोड़ रूपयों से ज्यादा का र्का है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने तो माल्या की कंपनियों के शेयर बेचने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दुनिया भर के कई देशों में विजय माल्या की चल-अचल संपत्ति है, इनमें से अकेले भारत में उनकी कोई 26 ऐसी संपत्तियां हैं जो बेहद प्राइम लोकेशंस पर अवस्थित हैं। विभिन्न बैंक इन संपत्तियों की बोली लगाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पर इनमें से दो जगहें ऐसी हैं जो माल्या के दिल के बेहद करीब हैं। इनमें से एक उनका मुंबई का बंगला है और दूसरा गोवा का किंगफिशर विला। गोवा के इस विला में माल्या अपने करीबियों को एक हजार से भी ज्यादा पार्टियां दे चुके हैं। देश के सबसे बड़े थैलीशाह जो सपत्नीक माल्या की कई पार्टियों में शरीक रहे हैं उनकी नार माल्या की इन दोनों संपत्तियों पर है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!