| मान हानि का सानी नहीं |
|
May 26 2010 |
|
2जी स्पैक्ट्रम मामले में संसद और संसद के बाहर अपार सुर्खियां बटोरने वाली नीरा राडिया अब अपने पूरे तेवर में है, सनद रहे कि राडिया अंबानी-टाटा जैसे बड़े घरानों का पीआर देखती हैं, इस घोटाले से जुड़ी खबर छापने और उसमें अपना नाम घसीटे जाने पर मुहतरमा ने दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार (जो भाजपा के एक राज्यसभा सांसद का है) पर 500 करोड़ के मान-हानि का मुकदमा मुंबई में ठोंक दिया है। राडिया ने अंग्रेजी के उस न्यूज चैनल (जिसमें अनिल अंबानी की एक बड़ी हिस्सेदारी है)पर भी लंदन में 500 मिलियन पौंड का मुकदमा ठोंक दिया है जो कथित तौर पर उनकी और राजा के बीच की बातचीत का टेप बजा रहे थे। |
| Feedback |