महामहिम कुंवर की जय |
April 17 2011 |
सियासत के कुशल खिलाड़ी नीतीश कुमार ने बिहार के गवर्नर देवानंद कुवर की ख्याति और उनकी भावनाओं को लगता है बखूबी भांप लिया है, तभी वे विधानसभा में एक नया विधेयक लेकर आए हैं। जिसके मुताबिक अब वाइस चांसलर की नियुक्तियों में गवर्नर राज्य सरकार की संस्तुति को मानने को बाध्य होगा। गवर्नर पर वहां के एक नामी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को संरक्षण देने का आरोप है। इसी वाइस चांसलर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने राज्य की एक नामचीन लोक गायिका देवी को बोधगया के संबोधि रिसॉर्ट में एक प्रोग्राम के दौरान शराब के नशे में धुत होकर छेड़ दिया था। गवर्नर पर नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित बिहार भवन के एक कर्मचारी को पीटने का भी आरोप है। जाहिर है बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। |
Feedback |