| भाजपा की नीरा राडिया |
|
December 17 2010 |
|
एक अदद नीरा राडिया का खुलासा काफी नहीं है, भाजपा व कांग्रेस में भी कई राडिया और हैं जिनसे पर्दा हटना अभी बाकी है। ताजा मामला भाजपा का है, भाजपा के एक शीर्ष बुजुर्गवार नेता की अंतरंग मित्र जो उन्हें ‘बाबू जी’ का संबोधन देती है, वह दिल्ली के एक औद्योगिक घराने का पीआर का काम देखती है, इन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस घराने को देहरादून में होटल बनाने के लिए एक मुफीद जगह आबंटित करवा दी, अब होटल को जोड़ने के लिए इस बिजनेस हाउस ने सरकारी जमीन पर ही सड़क बनानी शुरू कर दी तो देहरादून के डीएम भड़क उठे और उन्होंने यह निर्माण कार्य रूकवा दिया, इस पर यह प्रभावशाली बहिन जी भड़क गईं और उन्होंने डीएम को खूब खरी-खोटी सुनाई, डीएम ने इसकी शिकायत आईएएस एसोसिएशन में कर दी। बात मुख्यमंत्री और गवर्नर तक पहुंच गई। तो भाजपा के इस केंद्रीय नेता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सीधी धमकी उछाल दी कि ‘अगर यह सड़क नहीं बनी तो दस दिन के अंदर तुम्हें बदल दूंगा’ और इसके साथ ही वे कोश्यारी व खंडूरी से मिलने भी लगे हैं, यानी उत्तराखंड में भाजपा के लिए एक नई मुसीबत शुरू होने वाली है और असंतुष्ट गतिविधियां फिर से वहां सिर उठा सकती है। |
| Feedback |