| बाटला का लाडला |
|
February 10 2010 |
|
बाटला गोली कांड की घटना को फिर से गर्मा दिया है दिग्विजय सिंह ने, नजरें टिकी हैं बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों पर, मुस्लिम वोटरों को लुभाने की सियासी कसरत है ये, पर दिग्विजय के बयानों से कांग्रेस ने खुद को किनारा कर लिया है। कांग्रेस धर्म संकट में है, अगर वह बाटला एनकाऊंटर को फर्जी ठहराती है दिग्विजय की तर्ज पर तो फिर शहजाद का पकड़ा जाना भी गलत हो जाएगा और अगर इसे कांग्रेस सही ठहराती है तो वामखाह €यों मुसलमानों की नाराजगी मोल ले। अब दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के जिस पूर्व विधायक को धर दबोचा है और उससे पूछताछ कर रही है, उन महाशय ने दिल्ली पुलिस को ही लताड़ दिया है कि अगर पुलिस अधिकारियों ने उससे ज्यादा पूछताछ की तो वह अदालत की शरण ले लेगा, यानी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। |
| Feedback |