| प्रसाद को प्रभार? |
|
June 18 2013 |
|
दिल्ली के भाजपा प्रभारी को लेकर छिड़ा घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वैसे तो पार्टी ने एक तरह से विजय गोयल को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाने के साथ ही यह तय कर दिया था कि यहां का प्रभार अब किसी पूर्वांचल अथवा बिहारी नेता के हाथों में सौंपा जाएगा। फिलहाल तीन नाम रेस में हैं-कलराज मिश्र, रविशंकर प्रसाद और शाहनवाज हुसैन। भाजपा का एक ताकतवर वर्ग कलराज मिश्र के नाम का विरोध सिर्फ इसीलिए कर रहा है कि मिश्र की सुधांशु मित्तल से काफी निकटता है। दिल्ली भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष विजय गोयल का भी सुधांशु मित्तल से काफी याराना है। प्रसाद और शाहनवाज में से शाहनवाज को राजनाथ सिंह अडवानी कैंप का एक प्रमुख चेहरा मानते हैं। ऐसे में दिल्ली भाजपा प्रभारी को लेकर रविशंकर प्रसाद की दावेदारी सबसे प्रबल है। |
| Feedback |