पूनम का गम |
October 20 2009 |
मुंबई के घाटकोपर की जिस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है दिवंगत प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन उसे भाजपा अपनी सबसे आसान सीट मानती रही है क्योंकि यहां के 8 म्यूनिसिपल वार्डों में से 7 पर भाजपा-शिवसेना का कब्जा है। पर यहां के एक पूर्व शिवसेना पार्षद बतौर बागी खड़े गए हैं, पूनम की राह थोड़ी मुश्किल जरूर हो गई है। और रही-सही कसर निकालने के लिए राज ठाकरे की एमएनएस ने वहां मजबूती से अपना मोर्चा खोल दिया है। पर बावजूद इन विपरीत परिस्थितियों के पूनम ने अपने विरोधियों पर अभी बढ़त बनाई हुई है। |
Feedback |