| पप्पू नहीं है संघ |
|
December 03 2009 |
|
जब से संघ ने अडवानी से यह रार ठानी है कि वे अपना नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ें तब से अडवानी भी कोई भी माकूल अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहते जिससे कि संघ को उसकी औकात बताई जा सके। इसी कड़ी में पूर्णिया के भाजपा सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह जिनका इंजिन कूलेंट का एक बड़ा कारोबार है, जब उन्होंने संघ के खिलाफ स्पीच दी तो लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह पूरी स्पीच अडवानी प्रायोजित है। अडवानी कैंप को उदय सिंह सरीखे कुछ ऐसे सांसदों-नेताओं की तलाश है चाहे उनकी अपनी जमीन न हो पर वह संघ की मिट्टी पलीद कर सके। |
| Feedback |