नीता की समझदारी |
December 17 2010 |
देश के सबसे अमीर आदमी की बीबी हैं नीता अंबानी। उन्हें अपने महलनुमा घर के लिए हाल में ही क्रॉकरी खरीदनी थी वह भी कोई 25 हजार पीस, नीता की पसंद एक जापानी कंपनी का ब्रांड ‘नॉरिटेक’ था, यह कंपनी कोई 105 वर्ष पुरानी है, जो गोल्ड व प्लेटिनम प्लेटेड पॉर्सिलिन क्रॉकरी बनाती है। ‘नॉरिटेक’ का शो रूम मुंबई में केंप्स-कॉनर्र में अवस्थित है जो नीता के नए घर से महज कुछ फर्लांग की दूरी पर है। पर नीता ने यह क्रॉकरी खरीदी श्रीलंका से, जहां उन्हें इस पर 70 से 80 फीसदी का ‘डिस्काउंट’ मिला। यानी बिजली बिल से लेकर क्रॉकरी तक में अंबानी परिवार डिस्काउंट की चाह रखता है, यह बात थोड़ी हैरान करने वाली है, पर जो लोग गुजराती परिवारों से वाकिफ हैं, उन्हें बखूबी मालूम होगा कि इन परिवारों को फिजूलखर्ची भी रास नहीं आती है, चाहे वह देश का सबसे अमीर आदमी ही क्यों न हो? |
Feedback |