निशाने पर यशवंत

November 28 2012


जैसे ही दिल्ली में पोस्टर कांड का आगाा हुआ सिन्हा कैंप का पहला शक एनआरआई बिजनेसमैन और गडकरी करीबी अंशुमान मिश्र पर हुआ। जिन्होंने इन दिनों यशवंत विरोध की अलख जगा रखी है। अंशुमान ने यशवंत सिन्हा को एक खुला पत्र लिखा है और इसकी कॉपी मीडिया को भी उपलब्ध कराई है। इसमें सबसे पहले केतन पारिख स्कैम का मसला उठाया गया है। जिसमें उन्हें जेपीसी द्वारा किन परिस्थितयों में क्लीन चिट मिली इस बात का भी ािक्र है। पत्र में यूटीआई घोटाला (जो सिन्हा के वित्त मंत्री रहते हुआ) और फ्लैक्स इंडस्ट्री के अशोक चतुर्वेदी से उनके कथित रिश्तों का भी ािक्र है। इस पत्र में लखनऊ की एक बड़ी चिट फंड कंपनी से सिन्हा के रिश्तों पर भी सवाल उठाए गए हैं। सवाल अहम है कि क्या सिन्हा के बहाने अंशुमान अपनी राजनीतिक प्रसांगिकता साबित करना चाहते हैं?

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!