नंदा की रेड एंड व्हाइट पार्टी |
June 04 2012 |
दिल्ली व फरीदाबाद में स्थित फाइव स्टार होटल के मालिक, कथित रूप से आर्म्सडीलर व दिल्ली के सियासी हलकों में जाना-पहचाना चेहरा सुरेश नंदा ने इसी शुक्रवार को लंदन के सबसे महंगे होटल डॉरचेस्टर में अपनी जन्मदिन की पार्टी रखी। जैसा कि इस पार्टी के आमंत्रण पत्र में कहा गया था कि इस पार्टी की थीम ‘रेड एंड व्हाइट’ यानी ‘फायर एंड आइस’ रखी गई है। नंदा की पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा के एक शक्तिशाली नेता खास तौर से दिल्ली से लंदन पधारे। डीएलफ के के.पी.सिंह, हिंदुजा बंधुओं समेत कांग्रेस व भाजपा के कई छोटे -बड़े नेता इस पार्टी में नजर आ रहे थे, दिल्ली की दहकती गर्मी से दूर लंदन की सर्द आबोहवा में ‘फायर एंड आइस’ का माा लूटते। |
Feedback |