/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| दीवान के दीवाने |
|
July 14 2013 |
|
भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय कौन चला रहा है? मंत्री चिरंजीवी या मंत्रालय के सचिव और जम्मू-कश्मीर कैडर के एक तेज-तर्रार आइएएस अफसर परवो दीवान? दीवान को पूर्व पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय लेकर आए थे। दीवान ना सिर्फ एक अच्छे नौकरशाह हैं, बल्कि एक माने हुए ज्योतिषी भी हैं। उन्होंने पूर्व में अपने मंत्री सहाय के बारे में कई सटीक भविष्यवाणियां की थीं। चिरंजीवी को भी उन्होंने बता दिया है कि उनके राजनैतिक प्रादुर्भाव के लिए उनका दिल्ली की बजाए हैदराबाद में बने रहना ज्यादा मुफीद रहेगा। बिचारे मंत्री जी, वे तो दिल्ली आने के नाम से भी घबराते हैं, चुनांचे मंत्रालय के तमाम बड़े फैसले सचिव महोदय ही कर लिया करते हैं। |
| Feedback |