| दादा के घर नया आगंतुक |
|
October 30 2011 |
|
इस बार दिवाली के मौके पर प्रणब मुखर्जी के घर आगंतुकों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया था, जो दिवाली के ऐन पहले प्रणब दा के घर एक बड़ा गिफ्ट लेकर पहुंचा था और इतना ही नहीं उन्होंने दादा के घर में मौजूद छोटे बड़े हर कर्मचारी को उपहारों से लाद दिया। अनिल, मुकेश व विजय माल्या का तो दिवाली के मौके पर दादा के घर पहले से आना- जाना है, पर इस नए आगंतुक की एक बड़ी रीयल एस्टेट प्रोजेक्ट लवासा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इस पर टैक्स की बड़ी देनदारी भी हैं। सो, ऐसे में दादा से अनुकंपा की आशा तो वाजिब ही है। |
| Feedback |