दर्शन दो मैडम! |
September 05 2010 |
कांग्रेसी मुख्यालय में जब सोनिया गांधी का आगमन होता है तो यूं ही कांग्रेसियों की बांछे खिल जाती हैं और उनमें अपनी पार्टी अध्यक्षा को मुंह दिखाने की एक घोषित होड़-सी मच जाती है। ऐसे में जबकि दिल्ली में झमाझम बारिश का आलम है, सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री के डायस के आगे की मिट्टी बारिश से कीचड़ में तब्दील हो चुकी थी, यानी जिस भी मंत्री-संतरी को मैडम को मुंह दिखाना था उन्हें उस कीचड़ में पैर रखना ही पड़ा, वे चाहे जयपाल रेड्डी ही क्यों न हों, कीचड़ में सने पैर, धोती-पैजामा या पतलून पर होठों पर लरजती मुस्कान, कीचड़ में कमल खिलते तो देखा था, ऐसी हंसी भी खिल सकती है मालूम नहीं था! सोनिया मैडम की जय! |
Feedback |