| जानिए सुनंदा पुष्कर को |
|
April 26 2010 |
|
शशि थरूर की लेटेस्ट गर्लफे्रंड (जिन्हें वो अपनी जीवनसंगिनी बनाना चाहते हैं) का अतीत किसी भटकते खानाबदोश की यतीम आरजूओं के मानिंद ही तन्हा है, कहा जाता है कि सुनंदा पुष्कर तब किसी ऑफिस में मात्र एक रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही थीं, जब किसी संगीतकार रैना से उनकी आंखें चार हुई थीं और वह उनकी पत्नी बन गईं, पर चंद वर्षों के बाद ही सुनंदा का दिल रैना के किसी मित्र मेनन पर आ गया और वह मिसेज मेनन बन बैठीं, पर हालात कुछ ऐसे बदले कि मेनन ने एक रोज खुदकुशी कर ली। फिर सुनंदा खाड़ी देश चली गई और वहां एक रीयल एस्टेट कंपनी में पीआरओ हो गईं, फिर कमलनाथ से लेकर फारुख अब्दुल्ला तक से उनकी नजदीकियां रहीं, सूत्र बताते हैं कि थरूर से उनका परिचय भी कमलनाथ ने ही करवाया था। अब उन्हें एक 1500 करोड़ की कंपनी में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल हो गई है, वह भी अपने पल्ले से कोई पैसा निवेश किए बैगर, यानी देखते-देखते वह 75 करोड़ रुपयों की मालकिन बन बैठी है और थरूर के दिल पर तो वह पहले से ही राज कर रही हैं। |
| Feedback |