जयपाल का राजतिलक

September 19 2012


पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी को हटाने के लिए बड़े अंबानी का खासा दबाव है। इसे देखते हुए सोनिया गांधी ने यह तय किया है कि क्यों नहीं जयपाल को केंद्र से हटाकर आंध्र प्रदेश के मुखिया की गद्दी सौंपी जाए। खासकर ऐसी सूरत में जब कांग्रेस के लिए आंध्र में नित नई परेशानियां खड़ी करने वाले जगन मोहन रेड्डी ने अपनी क्षेत्रीय पार्टी का विलय कांग्रेस में करने के लिए रााी हो गए हैं। वहीं टीआरएस भी कांग्रेस में विलय के लिए तैयार है। ऐसी सूरत में किरण रेड्डी को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी एक बार फिर से मनमोहन सरकार में शामिल होने के लिए तैयार बताए जाते हैं। समझा जाता है कि उनकी जगह महाराष्ट्र सीएम की कुर्सी नारायण राणे को मिल सकती है। एस एम कृष्णा को भी कर्नाटक प्रदेश का मुखिया बनाया जाना तय माना जा रहा है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!