जनरल सिंह की पत्नी रायबरेली में

August 10 2013


इसी कॉलम में पहली बार यह खबर ब्रेक हुई कि कैसे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के.सिह सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली संसदीय सीट से भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं। गडकरी व राजनाथ से इस बारे में जनरल की कई दौर की बैठक हो चुकी हैं। अब इस शनिवार को जनरल सिंह की पत्नी एक विशेष विमान से लखनऊ के लिए उड़ीं और लखनऊ से हेलिकॉटर द्वारा वह रायबरेली पहुंची। मैडम सिंह के वहां जाने का घोषित कार्यक्रम एक क्षत्रिय संगठन द्वारा उन्हें सम्मानित करने का था। पर सूत्र बताते हैं कि मैडम सिंह की इस यात्रा का असली उद्देश्य रायबरेली की सियासी लहरों का उफान गिनने का था। अगर रायबरेली में सिंह परिवार को अपने लिए उपयुक्त माहौल लगेगा तब ही जनरल वहां से मैदान में उतरेंगे, नहीं तो सोनिया के खिलाफ वे अपनी पत्नी के लिए भगवा टिकट की डिमांड कर सकते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!