जनरल को राज्यसभा |
May 07 2012 |
आने वाले दिनों में मुलायम सिंह यादव एक बड़ा दांव चलने जा रहे हैं, उनसे जुड़े विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि नेताजी ने राष्ट्र के सेना प्रमुख जनरल वी.के.सिंह को आश्वस्त किया है कि उनकी रिटायरमेंट के बाद सपा उन्हें राज्यसभा में लेकर आएगी, सनद रहे कि भाजपा पहले ही मंशा जाहिर कर चुकी है कि सिंह को अगला लोकसभा चुनाव पार्टी सिंबल पर हरियाणा के भिवानी से लड़ाया जा सकता है। अब जनरल सिंह को इन दोनों पार्टियों में से अपने लिए एक का चुनाव करना है। दरअसल, दोनों ही राजनैतिक दल जनरल की साफ-सुथरी इमेज का फायदा उठाना चाहते हैं। सपा तो अपने इस दांव को जातीय चश्मे से भी देख रही है, नेताजी और उनके सहयोगियों को लगता है कि जनरल सिंह को राज्यसभा में लाने से प्रदेश के राजपूतों में (जिनकी आबादी राज्य में 8.5 से 9 फीसदी के बीच है) एक अच्छा संकेत जाएगा। |
Feedback |