चूक रहे चव्हाण |
January 17 2011 |
कांग्रेस के राज में इस कदर यथास्थितिवाद कभी नहीं देखा गया था, जाने कब से शोर है पहलू में कि संगठन में काम करने वाले लोग लाए जाएंगे, कई मंत्रियों को कैबिनेट से छुट्टी कर कैबिनेट में भेजा जाएगा पर सब वही ढाक के तीन पात, अब अपने पृथ्वीराज चव्हाण को ही ले लीजिए उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने ढाई महीने होने को आए पर आधिकारिक रूप से अभी भी वे हरियाणा और जम्मू कश्मीर के प्रभारी है, बिचारे क्या करे पास का कोई राज्य होता तो वहां अपना कोई प्रोग्राम लगवा भी लेते, अब कश्मीर की सर्दवादियों में महाराष्ट्र का कौन सा कारक ढूंढें, हाईकमान बता तो दे जरा। |
Feedback |