चल खुसरो घर आपणै |
May 18 2010 |
भाजपा के कई बागी नेताओं की घर वापसी के लिए संघ खासा सक्रिय है, भगवा पार्टी के सिरमौर नितिन गडकरी इन दिनों इसी योजना को अमलीजामा पहनाने की योजनाओं में जुटे हैं। सो बहुत मुमकिन है कि पहली खेप में भाजपा से निकाले गए उमा भारती और जसवंत सिंह की घर वापसी हो जाए, कल्याण सिंह से भी लगातार संपर्क में है भाजपा आलाकमान। बस पेंच इतना सा है कि कल्याण भाजपा वापसी के लिए अपनी ओर से कुछ शतर्ें रखना चाहते हैं और भगवा आलाकमान इस वक्त कोई शर्त नहीं मानना चाहता। |
Feedback |