घर जला के मन हरा

January 15 2013


झारखंड में भले ही भाजपा की सरकार गिर गई हो पर भाजपा नेताओं का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है मुंडा सकार के गिरने से जिनका मनोबल बढ़ा है। वहीं अर्जुन मुंडा भी अपनी सरकार जाने की वजह कुछ केंद्रीय नेताओं को बता रहे हैं। मेरे संगसारी के तमाशे में तुम भी थे शामिल यानी एक अदद यशवंत सिन्हा जिनकी तमन्ना अब भी झारखंड के मुख्यमंत्री बनने की है। एक अदद निशिकांत दूबे जिन्हें एक केंद्रीय नेता का आशीर्वाद प्राप्त है। हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा के समक्ष जो अपनी तीन सूत्री मांगों की सूची पेश की थी उसमें दूसरे नंबर की मांग यह भी थी कि निशिकांत दूबे गुरूजी यानी शिबू सोरेन से माफी मांगे जो उन्होंने गुरूजी के बारे में अनर्गल प्रलाप किया था। वैसे भी कुछ कॉरपोरेट घरानों की लॉबिंग को लेकर निशिकांत और मुंडा में पहले से ही ठनी हुई थी, इन दोनों में आंकड़ा भी छत्तीस का था, सो दूबे मुंडा से अपना हिसाब बराबर कर लेना चाहते थे। आपसी प्रतिद्वंद्विता भी कुछ ऐसी की गई पार्टी तेल लेने।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!