गहलोत की जगह जोशी |
September 10 2012 |
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गद्दी खतरे में है। उनके खिलाफ कांग्रेसी आलाकमान के पास हर ओर से शिकायतें पहुंच रही हैं। चुनांचे उनकी जगह सी.पी.जोशी को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण को बदलने की भी पूरी तैयारी है। एक तो स्वयं प्रधानमंत्री उन्हें फिर से अपनी कैबिनेट में शामिल किए जाने के इच्छुक बताए जाते हैं वहीं कांग्रेसी आलाकमान भी जानता है कि चव्हाण के नेतृत्व में अगला चुनाव नहीं लड़ा जा सकता क्योंकि उनकी मास अपील इतनी नहीं है। सो, उनके विकल्प के तौर पर नारायण राणे, राधाकांत विक्खे पाटिल, माणिक राव ठाकरे, हर्षवर्द्धन पाटिल आदि के नामों पर विचार चल रहा है। सबसे प्रबल दावा नारायण राणे का है। कांग्रेस को भी ऐसे नेता की तलाश है जो उसे फिर चुनाव जितवा कर सत्ता में ला सके। तलवार तो हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर पर भी लटक रही थी, पर चूंकि उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा की राहुल गांधी से काफी यारी है सो, फिलवक्त बड़े हुड्डा को अभयदान मिल गया लगता है। |
Feedback |