गडकरी के फैसले की घड़ी |
November 19 2011 |
12 दिसंबर को नागपुर हाई कोर्ट का एक अहम फैसला आने वाला है जो भाजपाध्यक्ष नितिन गडकरी के राजनैतिक भविष्य का फैसला कर सकता है। और यह भी फैसला कर सकता है कि गडकरी को दूसरा अध्यक्षीय टर्म मिलेगा कि नहीं। योगिता ठाकरे का परिवार हर संभव लड़ाई लड़ने के मूड में है। पर कांग्रेस है कि इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहती, क्योंकि बतौर भाजपाध्यक्ष गडकरी कांग्रेस को सूट करते हैं। वैसे 12 दिसंबर महाराष्ट्र भाजपा के एक महत्वपूर्ण नेता गोपीनाथ मुंडे का जन्मदिन भी है। पर यह महज इत्तफाक है कि इससे गडकरी व मुंडे के वर्चस्व की लड़ाई का कोई लेना-देना नहीं। |
Feedback |