खालिदा का इरादा |
December 10 2009 |
उल्फा आतंकी सरदारों पर इस बार भारत का शिकंजा पूरी तरह कस चुका है। शुक्र मनाइए कि इस बार बांग्लादेश चुनावों में भारतीय मदद में हेरा-फेरी नहीं हुई। (सनद रहे कि भाजपा के शासन काल में शेख हसीना को दिए जा रहे मदद में ‘रॉ’ के आला अधिकारियों की मिली-भगत से भारत सरकार को 100 करोड़ रुपयों का चूना लग गया था।) इस बार किंचित सतर्कता बरतते हुए भारत ने शेख हसीना के साथ-साथ खालिदा जिया की भी मदद कर दी थी। सो अरविंद राजखोवा की गिरफ्तारी में खालिदा ने भारतीय एजेंसियों को पूरी मदद की और पारितोषिक के तौर पर उन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया है। |
Feedback |