क्यों नहीं हो रही है संसद स्थगित? |
December 10 2010 |
कांग्रेस को 6 दिसंबर का इंतजार है, अगर विपक्ष का यह रवैया यूं ही जारी रहा तो क्या बाबरी-विध्वंस के बरसी के दिन कम्युनिस्ट, सपा समेत अन्य कथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां भाजपा के साथ खड़ी होकर 2जी राग अलाप सकती हैं? यही तो कांग्रेस देश को दिखाना चाहती है, देखो, विपक्ष किस कदर बंटा हुआ है। वैसे भी 9 दिसंबर को कांग्रेसी राजमाता सोनिया गांधी का जन्म दिन है और ज्यादातर कांग्रेसी सांसद इस पावन दिन पर दिल्ली में ही जमे रहना चाहते हैं, ताकी सोनिया-आरती की पूर्णाहुति डाल सकें, सो वे नहीं चाहते कि संसद की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थापित हो जाए। |
Feedback |