क्या नायर होंगे फायर?

January 17 2011


जब से देश के वर्तमान सीएजी विनोद राय की भाषा व भंगिमाएं शासक दल के खिलाफ गई हैं तब से कांग्रेस में इस बात की पड़ताल तेज हो गई है कि आखिर विनोद राय की नियुक्ति में किसका हाथ था, जो वह इस भांति 2जी मसले पर कांग्रेस लाइन से इतर अपनी लाइन ले रहे हैं कि कपिल सिब्बल व मनीष तिवारी जैसे वाक धुरंधरों को भी सरकार के बचाव में पसीने आ रहे हैं। खोज-बीन से पता चला है कि देश के नए सीएजी प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव कुट्टी नायर की पसंद हैं। आखिर राय पर नायर की इतनी मेहरबानी क्यों? विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि नायर सिर्फ उन्हीं लोगों के समर्थन में खुले तौर पर उतरते हैं जो मलयाली हों या केरल कैडर से हों या फिर पंजाब कैडर से, क्योंकि नायर स्वयं पंजाब कैडर के हैं। कांग्रेसी इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि आखिर कुट्टी नायर और डाक्टर मनमोहन सिंह में ऐसी क्या दांत कटी रोटी है जो नायर पिछले सात वर्षों से निरंतर मनमोहन जी के प्रमुख सचिव बने हुए हैं, स्वयं इंदिरा गांधी भी अपने प्रमुख सचिवों को 5 वर्ष के अंतराल के बाद बदल दिया करती थीं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!