कोल के बोल |
September 10 2012 |
आने वाले दिनों में गडकरी करीबी अजय संचेती और लालू करीबी प्रेम गुप्ता पर सीबीआई के छापे पड़ सकते हैं। विजय दर्डा इंकम टैक्स की रेड के शिकार हो सकते हैं। संचेती व दर्डा इस मामले में गिरफ्तार भी हो सकते हैं। प्रधानमंत्री को छोड़कर सुबोधकांत सहाय सरीखे वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफे भी हो सकते हैं। पर प्रधानमंत्री का बाल-बांका नहीं होगा, बावजूद इसके कि कोल ब्लॉक का कोई भी आबंटन बगैर संबंध्द मंत्री के दस्तख़त के नहीं हो सकता। एक लंबे समय तक कोयला मंत्रालय प्रधानमंत्री के पास रहा है चुनांचे उनके दस्तख़त भी हुए होंगे। |
Feedback |