कानून मंत्री से नाराज दस जनपथ |
February 06 2013 |
केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार को लेकर पिछले कुछ दिनों में दस जनपथ की नाराजगी बढी है। वैसे भी बतौर कानून मंत्री अश्विनी कुमार डा. मनमोहन सिंह की निजी पसंद थे। इन्हीं अटकलों को परवान चढ़ाने के लिहाज से पिछले दिनों मुल्क के अटॉर्नी जनरल सोनिया गांधी से मिले थे और इस मुलाकात में उन्होंने सोनिया के समक्ष कानून मंत्री के खिलाफ जमकर आग उगली। अटॉर्नी जनरल के अलावा कुछ न्यायाधीशों ने भी सोनिया से मिलकर उनसे कानून मंत्री की शिकायत लगायी। सूत्रों की मानें तो इसके अलावा दस जनपथ मंत्री जी के लोकपाल पर दिए उनके बयान से भी नाराज है जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार के समक्ष तमाम किस्म की अनुशंसाओं को मानने की कोई बाध्यता नहीं है। समझा जाता है कि इस बाबत सोनिया गांधी ने स्वयं पीएम से बात की है। इन बदले घटनाक्रमों को देखकर कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी सरीखे नेताओं की बांछे खिल गई हैं। |
Feedback |