कांग्रेस सरकार के संकटमोचक |
December 27 2011 |
तमाम सियासी झंझावतों से जूझ रही कांग्रेस सरकार की निर्भरता अपने ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ पर बढ़ती ही जा रही है। पार्टी और सरकार में दरकिनार कर दिए गए पी. चिदंबरम भी इस ग्रुप के एक अहम सदस्य हैं। इस ग्रुप के अन्य सदस्यों में कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद और पवन बंसल हैं। विपक्ष से जूझने-भिड़ने की रणनीतियों को भी यही मंत्री समूह अंतिम रूप देता है। संसद के 9 नंबर कमरे में दिन के तकरीबन 1 बजे इस गु्रप की अहम बैठक में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। अगर कभी-कभार यह ग्रुप 9 नंबर कमरे में नहीं जुटता तो फिर अंबिका सोनी के कमरे में यह जमावड़ा जुटता है। शायद यही वजह है कि पीआईबी रूम में अंबिका सोनी व कपिल सिब्बल अक्सर साथ दिख जाते हैं। |
Feedback |