कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल |
September 10 2012 |
कांग्रेस में एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल का आगाा सुना जा सकता है। राहुल गांधी सरकार और संगठन दोनों में ही बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार बताए जाते हैं। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा को उनके गृह राज्य कर्नाटक का प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। परणीत कौर को पंजाब का जिम्मा सौंपा जा सकता है, ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख बनाया जा सकता है। अगर पार्टी की आपसी कलह के मद्देनजर उन्होंने मध्यप्रदेश जाने की अनिच्छा जताई तो उन्हें कैबिनेट के इस बहुप्रतीक्षित फेरबदल में पदोन्नति मिल सकती है। |
Feedback |