कांग्रेस में बवाल

May 26 2013


कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अश्विनी कुमार और पवन बंसल की आकस्मिक रूखसती के बाद भी कांग्रेस का अंदरूनी बवाल थमा नहीं है। कांग्रेसी कांग्रेसी के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। अभिषेक मनु सिंघवी अभी अपने सीडी प्रकरण से उबर भी नहीं पाए हैं कि उनके खिलाफ आयकर मामले से जुड़े परचे बंटने लगे हैं। सियासी गलियारों में कपिल सिब्बल और आनंद शर्मा के खिलाफ भी परचे-परचम बंट रहे हैं। आनंद शर्मा कैंप अपने खिलाफ बंट रहे परचों के लिए इशारों ही इशारों में अपने ही केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को गरिया रहा है। कपिल सिब्बल कैंप अपने खिलाफ बंट रहे परचों के लिए उनको कसूरवार ठहरा रहा है जिनकी हालिया दिनों में कैबिनेट से छुट्टी हुई है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!