कांग्रेस की मुसीबत बनते संगमा

January 15 2013


मेघालय में चुनाव की तिथि 23 फरवरी का एलान होते ही वहां चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। 5 जनवरी को पी.ए.संगमा ने अपने नए राजनीतिक दल ‘नेशनल पीपुल्स पार्टी’ का एलान कर दिया है। मेघालय में फिलवक्त मुकुल संगमा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। यहां कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी और यूडीफ में मुख्य लडाई है।कांग्रेस ने अपने 33 उम्मीदवारों की सूची पहले ही घोषित कर दी है जिसमें कांग्रेस के 7 निर्वतमान विधायकों के टिकट कट गए हैं। वहीं संगमा की एनपीपी गारो हिल्स की 24 में से 20 सीटों पर मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। सबसे अहम बात तो यह है कि यहां के लोकल ट्राइब्स और चर्च दोनों ही संगमा के साथ हैं। यही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!