और अब शत्रु भी

August 27 2009


row3col2picभाजपा में सब ठीक-ठाक नहीं है बावजूद इसके अब शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने एक नया मोर्चा खोल दिया है जो पार्टी के लिए मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। शत्रु की मांग है कि पार्टी उनकी धर्म पत्नी पूनम सिन्हा को 2010 में राज्यसभा में लेकर आएं। शत्रु का कहना है कि अगर पार्टी ने उनकी पत्नी को बिहार से राज्यसभा देने से आनाकानी की तो कई अन्य दल हैं (मसलन जद(यू) जो पूनम को राज्यसभा में भेजने को बेकरार है। शत्रु की दूसरी मांग है कि यशवंत सिन्हा को पार्टी झारखंड में अपना अगला मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करे और तीसरी मांग कि शत्रु भैया को पार्टी अपना राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करे। भाजपा की त्रासदी देखिए एक साथ मित्र और शत्रु दोनों से लड़ना पड़ रहा है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!