…और अंत में |
October 06 2013 |
दागी नेताओं को बचाने वाले ऑर्डिनेंस को बकवास करार देने के बाद कांग्रेस के यंग एंग्री युवराज एक पेंटर अंबिका जैन की पेंटिग एकीबिशन में जा पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेसी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को वहां मात्र 10 मिनट रूकना था, पर कला की खोज में राहुल कुछ इस कदर खो गए कि उन्हें इस बात का इल्म ही नहीं रहा कि कब डेढ़ घंटे गुजर गए हैं। प्रदर्शनी की कई पेंटिंग्स राहुल के दिल को छू गई और वे देर तक उन्हें निहारते रहे, चलिए रंगों के इस सफर में राहुल को रंगे सियारों की पहचान तो हो ही गई है।
|
Feedback |